बिलासपुर के आत्मानंद स्कूल की टीम जयपुर जाएगी: फाइनल में कोरबा को दी करारी शिकस्त।

बिलासपुर की लिंगियाडीह स्कूल ने कोरबा को 3-0 से हराकर नेहरू हॉकी में मारी बाजी, राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई
संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी: 17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर चैंपियन, 15 वर्ष में कोरबा और 17 वर्ष बालिका में जांजगीर विजेता
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर । संभाग स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, लिंगियाडीह की हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम ने फाइनल मुकाबले में कोरबा को 3-0 से पराजित कर राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार, 20 जुलाई 2026 को बेहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में किया गया। इसमें कोरबा, जांजगीर और बिलासपुर जिले की बालक-बालिकाओं की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 15 वर्ष बालक, 17 वर्ष बालक और 17 वर्ष बालिका वर्ग के मैच खेले गए।
प्रतियोगिता के संयोजक धनीराम यादव ने बताया कि नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में केवल एक ही विद्यालय की टीम भाग ले सकती है। टीम के सभी खिलाड़ियों का एक ही विद्यालय से होना अनिवार्य है।

अन्य वर्गों के परिणाम
15 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में कोरबा ने जांजगीर को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब जीता।
17 वर्ष बालिका वर्ग में जांजगीर ने कोरबा को 2-0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर की टीम ने कोरबा को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई से जयपुर में होना है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीमें अब राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अतिथि रहे उपस्थित
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय क्रीड़ा अधिकारी जी.डी. गर्ग उपस्थित थे। उनके साथ वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक कलेश्वर कश्यप, निशा दुबे, आशीष मिश्रा, शाहिद हुसैन, मधु राजे, हॉकी बिलासपुर के सचिव रवि पारीक, नेशनल अंपायर अनिल कौशिक, कृष्ण गढ़वाल, गोपेश्वर कहरा, राकेश गढ़वाल और गोपाल दास महंत सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
SAGE लिंगियाडीह स्कूल की टीम की जीत पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. मिश्रा एवं समस्त शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।





