Uncategorizedबिलासपुर

एक कर्मचारी, शिक्षक,और संघ के नेता का रिटायरमेंट…उनके योगदान और अनुभव का किया गया सम्मान।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व माध्यमिक शाला मानिकपुर के प्रधान पाठक श्री राम कुमार यादव का अधिवर्षिकीय की आयु पूर्ण करने पर दिनांक 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत हो गए। इनकी प्रथम नियुक्ति 27/12/1981 एवं सेवानिवृति 31/07/2025 मतलब इन्होंने कुल 43 वर्ष 7 माह की सेवाएं उन्होंने शिक्षा विभाग को प्रदान की।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

उनमें एक सच्चे, ईमानदार नेता के गुण थे,वे हमेशा शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार रहते थे। उनकी नेतृत्व क्षमता और समस्या-समाधान कौशल ने उन्हें एक प्रभावी और सम्मानित व्यक्ति बनाया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59
उनकी विशेषताएं

वे दूसरों की भावनाओं और समस्याओं को समझने में सक्षम थे। वे जटिल समस्याओं का विश्लेषण करने और प्रभावी समाधान खोजने में सक्षम थे।
नेतृत्व क्षमता वे दूसरों को प्रेरित करने और नेतृत्व करने में सक्षम थे।
वे प्रभावी ढंग से संवाद करने में सक्षम थे, जिससे दूसरों को उनकी बात समझने में मदद मिलती थी।

उनका प्रभाव

वे अपने सहयोगियों और समुदाय के बीच बहुत सम्मानित थे।
लोग उन पर विश्वास करते थे और उनकी सलाह और मार्गदर्शन का पालन करते थे।

वे समस्याओं का समाधान करने में मन से मदद करते थे,जिससे दूसरों का जीवन आसान हो जाता था।

रिटायरमेंट के बाद भी वे अपने संघ के साथियों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे उनकी विरासत और प्रभाव हमेशा याद रखे जाएंगे, और वे एक प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर श्री राम कुमार यादव जी का संक्षिप्त सम्मान कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियो ने संगठन के प्रति उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हे दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, प्रांतीय सचिव पवन शर्मा, जिला सचिव किशोर शर्मा, तखतपुर अध्यक्ष हिमाचल साहू, बिल्हा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव,एवं प्रांतीय प्रतिनिधि श्रीमती मतीना बंजारे,डॉ पूनम सिंह,सिलवंती एक्का,राम बाई चौधरी,राजेंद्र अवस्थी,दिलीप बंजारे,राजीव कस्तूरे,अश्वनी मिश्रा,रमेश कौशिक, योगेश तिवारी आदि भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button