बिलासपुर

संगवारी केन्द्रों के मतदान दलों को मिला प्रशिक्षण… कलेक्टर ने सही जवाब देने वाले कर्मचारियों को दिए पुरस्कार।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 22 अप्रैल 2024/लोकसभा चुनाव के लिए संगवारी महिला मतदान केंद्र में ड्यूटी वाले महिला कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदान की पूरी प्रक्रिया रोचक तरीके से समझाई। उन्होंने ईवीएम और वीवीपेट मशीन के बारे से सरलता से बताया और रोचक सवाल जवाब भी किए।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

कलेक्टर ने कहा कि हर कर्मचारी में कुछ कमियां कुछ खूबियां रहती हैं। हमें टीमवर्क के रूप में सबको साथ लेकर काम करना है। सब अपना बेस्ट एफर्ट दें, कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका को अच्छे तरीके से पढ़ लें। चुनाव संबंधी हर चीज के बारे में स्पष्ट मार्गदर्शन दिया हुआ है। उन्होंने ईवीएम मशीन की कमिश्निंग की जानकारी देते हुए बताया कि मशीन की तैयारी कैसे की जाए।

कलेक्टर ने मशीनों के संबंध में महिला अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। कलेक्टर ने महिला अधिकारियों से चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण टर्म जैसे ईवीएम, स्वीप, वीवीपेट का फुल फॉर्म क्या होता है, जैसे प्रश्न किए। सही जवाब देने वालों को कलेक्टर ने पुरस्कृत किया।

उल्लेखनीय है की जिले में 96 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें हर विधानसभा क्षेत्र में 10 केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित होगा। इस प्रकार जिले की छह विधानसभा मिलाकर 60 संगवारी महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदार शशि भूषण सोनी, नायब तहसीलदार, नेहा विश्वकर्मा सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button