बिलासपुर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने स्वीप अभियान अंतर्गत मतदाता संकल्प के लिए क्यूआर कोड का किया शुभारंभ…युवाओं को अधिक से अधिक इसका उपयोग कर मतदान में भागीदारी का किया आह्वान।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने स्वीप अभियान अंतर्गत मतदाता संकल्प के लिए क्यूआर कोड का शुभारंभ किया। स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्वीप अभियान को गति प्रदान करने के लिए इस क्यूआर कोड का निर्माण किया गया है।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

कलेक्टर ने इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक इसका उपयोग कर मतदान में भागीदारी का आह्वान किया है। मतदाताओं द्वारा संकल्प लेने के उपरांत इसमें एक प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन प्राप्त होगा। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के एमडी व नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना भी उपस्थित थे । क्यूआर कोड को जिला कार्यालय के सामने दीवार पर भी आम जनता के लिए प्रदर्शित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button