बिलासपुर

खबर खास की खबर का असर…कलेक्टर नें लिया संज्ञान… नप गए धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी…

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर/ मुंगेली। खबर खास नें मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक में धान खरीदी में होने वाली गड़बड़ी पर बड़ी प्रमुखता से खबर प्रसारित किया था खबर कलेक्टर राहुल देव के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया। कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी में कमीशन मांगने वाले लोगों को हटा दिया गया है। साथ ही धान खरीदी के लिए जिम्मेदार अफसरों को भी कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए सख्ती से चेताया है और व्यवस्थाएं न सुधारने पर कार्यवाही के लिए तैयार रहने को कहा है।

आपको बता दे मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केंद्र साल्हेघोरी में धान खरीदी के नाम पर प्रति बोरी तौल पर 5 रुपए अवैध रूप से हमालो के माध्यम से लिया जा रहा था। जिसे खबर खास की टीम ने ग्राउंड पर जाकर उजागर किया था। जिसमे हमालों द्वारा खरीदी में चालीस की जगह 41 किलो खरीदी करने की बात सामने आई।

जिसकी जानकारी नोडल अफसर को देने पर उन्होंने भी कार्यवाही से पल्ला झाड़ लिया। कलेक्टर को जानकारी देने की बात कहने पर नोडल अफसर ने बड़े बेअदबी से शिकायत कर देने की बात कही। जिस पर कलेक्टर राहुल देव को पूरे घटनाक्रम का वॉट्सएप में जानकारी भेजी गई। खबर खास ने खबर भी प्रमुखता से प्रसारित किया था।

जैसे ही मामला कलेक्टर राहुल देव के संज्ञान में आया। मामले में हड़कंप मच गया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर भड़कते हुए खरीदी में कमीशन मांगने वाले हमालो को तत्काल हटाने के निर्देश जारी कर दिए। कलेक्टर राहुल देव की नाराजगी को देखते हुए जिन हमालों के द्वारा कमीशन मांगा जाता था और ज्यादा धान तौल किया जाता था उन्हें तत्काल हटा दिया गया। साथ ही कलेक्टर ने खाद्य अफसर, नोडल अफसर व राजस्व के अफसरों को चेताया कि लगातार दौरा व निरीक्षण कर धान खरीदी पर नजर बनाए रखें। जिससे किसी भी किस्म की गड़बड़ी न हो और किसानों को धान बेचने में कोई भी असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने धान खरीदी में किसी भी अव्यवस्था के होने पर तुरंत ही व्यवस्थाएं दुरस्त करवाने के निर्देश जिम्मेदार अफसरों को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button