Uncategorizedबिलासपुर

आमजनता के बीच समाजसेवी महिला की बढ़ती लोकप्रियता नें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेताओं की उड़ा दी नींद…टिकट के दावेदारों में मचा हड़कंप!

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर / प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है चुनाव मैदान में दोनों पार्टियों के जनप्रतिनिधि अपनी अपनी टिकट के लिए जोर आजमाइश में लगे हुए हैं ऐसे में मुंगेली जिले के मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में आमजनता के बीच एक समाजसेवी महिला की बढ़ती लोकप्रियता नें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओं की नींद उड़ा दी है जिसके चलते राजनितिक अखाड़े में इन दिनों बवाल मचा हुआ है।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

एक तरफ भाजपा से वर्तमान विधायक व अन्य भाजपा नेता भी टिकिट की दौड़ में शामिल होकर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है…वही कांग्रेस में टिकट के दावेदारो के बीच घमासान मचा हुआ है…इसमें टिकिट की होड़ में कांग्रेस के दिग्गज नेताओ के अलावा छुटभैये नेता भी किस्मत आजमाने में लगे हुए है…जिनको उम्मीद है कि इस बार टिकिट उनको ही मिलेगा…जिसके कारण कांग्रेस के कुछ पूर्व नेता और वर्तमान नेताओ व अन्य लोग भी अपना भाग्य आजमा रहे है…इसमें से कुछ नेताओं नें तो एकजुट होकर पार्टी भी दे दी है जिसके कारण अब अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका है….

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

हकीकत यह कि मुंगेली जिले का चुनावी समीकऱण अब बहुत अप्रत्यासित हो चुका है…सूत्र बता रहे है की मुंगेली जिले के पूर्व जनपद सदस्य की समाजसेवी पत्नी डॉ.सरिता भारद्वाज भी अब विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमानें जा रही है….हालांकि वे पेशे से शिक्षिका है और जनमानस के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ी है जनसम्पर्क भी काफी बढ़िया है उनका लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या को सुलझाने शासन और प्रशासन तक उनकी आवाज बनने के कारण उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी हुई है…

हालांकि जब मीडिया नें उनसे पूछा कि पिछले कुछ सालों से आप जिस तरह से और जिस अंदाज से जन सेवा का काम कर रही हैं,उससे लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं की आने वाले दिनों में आप विधानसभा चुनाव की प्रबल दावेदार हो सकती हैं! तो उन्होंने मुस्क़ुराकर प्रश्न को ही टाल दिया….

बताते चले की मुंगेली जिले में जब से शिक्षिका कम समाजसेवी महिला ने जनसेवा करना शुरू किया है और लोगो के दुःख दर्द में शामिल होकर उनके दर्द को बांटने का काम किया है तब से उन्होंने राजीनीति के अखाड़े में हलचल और टिकिट दावेदारों के होश उड़ा दिए है…कल तक जो लोग अलग होकर चुनाव की तैयारियां कर रहे थे वे आज एक होकर चुनाव लड़ने और मिलकर काम करने की बात करने लगे है…इधर मेडम का जनसंपर्क अभियान और ग्रामीण अंचलों का धुआंधार दौरा और ग्रामीणों की समस्याओ को लेकर उनकी आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ना,उनके लिए जूझना,भिड़कर काम करवाना कई लोगो को रास नहीं आ रहा है….जिसके कारण लोग बेवजह का बैर भी रखने लगे है…समाजसेवी महिला डॉ.सरिता भारद्वाज का कहना है की जनता की सेवा करने में टिकिट की जरूरत नहीं है…ये तो लोगो का प्यार है और आशीर्वाद है जिसके कारण सेवा करने का मौक़ा मिला है….और तब तक सेवा करुँगी जब तक मेरी साँस चलेगी….

गाँव और ग्रामीणों की छोटी छोटी समस्याओ को लेकर जिले के कलेक्टर के पास जाते है….ताकि गांव् और ग्रामीणों की बिजली पानी और अन्य समस्याओ का निराकरण हो जाये…..

हाल ही में समाजसेवी महिला डॉ. सरिता भारद्वाज ने ग्राम लौदा,लोहडिया और बन्धुपारा की महिलाओ को लेकर जिले के कलेक्टर के पास पहुंच गयी..जिसमें पानी,बिजली ,सड़क पेंशन राशनकार्ड और अन्य समस्या शामिल है…जिसका निराकरण करवाने के लिए वे दृढ संकल्पित है…

वही पीड़ित ग्रामीणों का मानना है की हमारे विधायक को समस्याओ के निराकरण लेकर ध्यान देना चाहिए किंतु समाजसेवी महिला को जूझना पड़ रहा है…इसका मतलब साफ़ है की विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि निष्क्रिय है और समाजसेवी महिला सक्रिय है….जिनको गाँव और ग्रामीणों की चिंता ज्यादा है…

समाजसेवी महिला ने मुंगेली विधान सभा के कई गाँव की समस्याओ का निराकरण करवाया है यहाँ तक उनको लेकर जिले के मुखिया के पास भी गयी है….जिसकी वजह से गाँव वाले उन्हें अपना हितैषी शुभचिंतक मानते है… महिला के लिए ग्रामीणों की सोच अब उनको अपना विधायक बनाने की है इसलिए उनका मानना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकिट मिलना चाहिए….और यही वजह है कि उनकी दावेदारी को प्रबल माना जा रहा है…लेकिन समाजसेवी महिला का कहना है की मेरे पति का सपना था जिसको साकार करने की एक कोशिश की जा रही है…और इसी कारण गाँव वालो की सेवा की जा रही है…ताकि गांव के लोगो को भटकना न पड़े….और मुझे टिकिट का लालच ज़रा भी नहीं है…मुझे तो लोगो के बीच में रहकर काम करना अच्छा लगता है…

फ़िलहाल देखना होगा की मुंगेली विधान सभा में आने वाले समय में क्या बदलाव होता है….और राजनितिक समीकरण क्या बोलता है….लेकिन आमजनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता से साफ़ नजर आ रहा है की समाजसेवी महिला को दबाने के लिए विरोधी खेमा और कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button