बिलासपुर

सदभाव पत्रकार संघ की अनोखी पहल।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। सदभाव पत्रकार संघ के बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को राजस्व मंडल कार्यालय परिसर मे पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी के मार्गदर्शन मे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए जामुन और गुलमोहर के पौधे का रोपण किया गया।संघ के उपस्थित पत्रकार साथियो ने उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाये दी। प्रदेशाध्यक्ष आर डी गुप्ता ने कहा की पर्यावरण संरक्षण हम सब का सामाजिक दायित्व है। उन्होने बताया कि सद्भाव पत्रकार संघ के सभी सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के सामाजिक दायित्व का निर्वहन संगठन द्वारा लगातार किया जा रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा ,संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा , संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ,राजेंद्र यादव ,बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल ,जिला उपाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा ,जिला महासचिव अनिल श्रीवास, अनीश गंधर्व ,आमिर खान सहित अन्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।राजस्व मंडल के लिपिक धुव चंद्रा का इस पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button