बिलासपुर

कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु, NTPC नें कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा 40 लाख रुपए का चेक।

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत द्वारा कोविड 19 महामारी की
रोकथाम हेतु नैगम सामाजिक दायित्व के तहत जिला प्रशासन, बिलासपुर को रू.40.00 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया ।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

दिनांक 02.07.2021 को एनटीपीसी सीपत के समूह महाप्रबंधक श्री घनश्याम प्रजापति ने बिलासपुर कलेक्टर श्री सारांश मित्तर को सहयोग राशि का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, श्री एस. हरीश, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर, डॉ.प्रमोद महाजन एवं श्रीमती के. श्रीलता,अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी सीपत भी उपस्थित थे। इस राशि का उपयोग कोविड अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की स्थापना एवं संबंधित व्यवस्थाओं हेतु किया जाना प्रस्तावित है।

पूर्व भी एनटीपीसी सीपत ने मस्तूरी में कोविड केयर अस्पताल की स्थापना हेतु रू. 5.00 लाख का आर्थिक सहयोग एवं 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर प्रदान किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button