BEO मालखरौदा के निलंबन की मांग। 5 माह से पेंशन-ग्रेच्युटी नहीं, बीमार रिटायर्ड शिक्षक लगा रहे चक्कर, पेंशनर्स संगठन ने कमिश्नर से की शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र धरना-प्रदर्शन।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 24/11/2026
शिक्षक एवं अन्य पेंशनरों को 5 माह से पेंशन, ग्रैजुएटी नहीं दिए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निलंबन की मांग छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशन संगठन के संभागीय अध्यक्ष जेपी उपाध्याय एवं सचिव रामकुमार यादव ने सुनील जैन कमिश्नर बिलासपुर संभाग बिलासपुर को मिलकर बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा के मोहनलाल प्रधान द्वारा सेवानिवृत हुए चंद्र कुमार चंद्रा, श्रीमती सरिता जायसवाल, रामचंद्र खूंटे,श्रीमती सुशीला वर्मा सहित अनेक प्रधान पाठक एवं कर्मचारी दिनांक 30 जून 2026 को सेवानिवृत हो चुके हैं लेकिन संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पेंशन प्रकरण तैयार करने एवं अन्य स्वत्वो के भुगतान हेतु आर्थिक शोषण के उद्देश्य से घुमाया जा रहा है। सेवानिवृत कई शिक्षक गंभीर बीमारी एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने दायित्वों को निर्वहन करने में असमर्थ हो गए हैं ।छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारी के पेंशन प्रकरण की तैयारी 1 वर्ष पूर्व ही कर लिया जावे इसके पश्चात भी संबंधित अधिकारी द्वारा अपने आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अभी तक 5 माह से पेंशन, ग्रेजुएटी आदि का भुगतान नहीं किया गया है ना ही शासन के नियमानुसार अंतरिम पेंशन एवं ग्रेजुएटी जारी किया गया है ।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांग किया है कि संबंधित मोहनलाल प्रधान विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा को उक्त प्रकरणों में जांच कर निलंबन किया जावे तथा अंतिम पेंशन भुगतान के पूर्व पेंशनरों के आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए अंतरिम पेंशन एवं ग्रेजुएट का भुगतान किया जाए ।
चेतावनी
15 दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर संगठन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन की होगी ।





