बिलासपुर

लोकतंत्र से चुने गए मरावी: 23 में से 20 वोट पाकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के GPM जिला संयोजक नियुक्त।

GPM में मरावी का जलवा: 23 में 20 वोट लाकर मारी बाजी।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से 20 वोट प्राप्त कर डॉक्टर मरावी जिला जीपीएम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया


खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर/जीपीएम प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में पवन कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, जी आर चंद्रा प्रदेश समन्वयक छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, सुनील कौशिक प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश शिक्षक,संघ उदेश सिंह तोमर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ तथा डॉ संजय शर्मा जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जीपीएम की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ ।

उक्त बैठक में 23 कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों द्वारा डॉ एस एम मरावी एवं आकाश राय का नाम प्रस्तावित हुआ
उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से मतदान किया जिसमें 23 जिला अध्यक्षों द्वारा वोट प्रक्रिया में शामिल किया गया जिसमें से 20 मत मरावी को तथा 03 वोट आकाश राय को दिया गया। इस प्रकार 20 वोट अर्जित करने वाले डॉक्टर एम एस मरावी को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गौरेला- पेंड्रा -मरवाही का प्रदेश पर्यवेक्षकों द्वाराएम एस मरावी का नाम घोषित किया । परिणाम घोषित होने के पश्चात सभी साथियों द्वारा मरावी को फूल माला पहनाकर बधाई दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button