बिलासपुर में शिक्षा विभाग का ‘गैस-टेंट’ मॉडल! 4 महीने से VSK में अटेंडेंस जीरो, वेतन पूरा – CAC पर सिलेंडर और नगदी लेकर छुट्टी देने का आरोप।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर
💥शिक्षक ड्यूटी से नदारद? CAC पर सांठगांठ का गंभीर आरोप, DEO से शिकायत की तैयारी।💥
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर
💥बिलासपुर में शिक्षा विभाग का ‘गैस-टेंट’ मॉडल।
4 महीने से VSK में अटेंडेंस जीरो, वेतन पूरा – CAC पर सिलेंडर और नगदी लेकर छुट्टी देने का आरोप।💥
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर
💥समग्र शिक्षा के बाद अब अटेंडेंस घोटाला! बिलासपुर के एक चर्चित विकास खण्ड के दो शिक्षक आए दिन स्कूल से रहते हैं गायब, सूत्र बोले – शिक्षक महोदय गैस एजेंसी और टेंट हाउस में कर रहे पार्ट टाइम जॉब।💥
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। जिले के शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा अनुदान घोटाले के बाद अब ऑनलाइन अटेंडेंस में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने के संकेत मिले हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार,एक चर्चित विकासखंड के संकुल अंतर्गत दो शिक्षक द्वारा विगत 4 महीनों से VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) एप पर ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगाया गया है, इसके बावजूद नियमित वेतन आहरण का आरोप लग रहा है।
सूत्रों का कहना है कि संकुल के CAC पर शिक्षक को स्कूल आने-जाने से छूट देने के एवज में निजी लाभ लेने का आरोप है।
सूत्रों के अनुसार दो बड़े आरोप –
- गैस सिलेंडर के बदले ड्यूटी से छूट – सूत्रों ने बताया कि शिक्षक शाम को किसी गैस एजेंसी में पार्ट टाइम काम करते हैं और हर माह CAC को दो घरेलू सिलेंडर घर पहुंचाते हैं। इसके बदले में उन्हें स्कूल आने से छूट मिली हुई है। दूसरी ओर तनख्वाह भी पूरी मिल रही है।
- टेंट-लाइटिंग वाले शिक्षक से मासिक लेनदेन -इसी संकुल के दूसरे शिक्षक, जो टेंट और लाइटिंग का व्यवसाय करते हैं, उन पर भी हर माह CAC को स्कूल से छूट के नाम पर नकद राशि देने का आरोप सूत्र लगा रहे हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि दोनों शिक्षक CAC को निजी सेवा / सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विभागीय रिकॉर्ड में क्या है?
जिम्मेदार अधिकारी अगर चाहें तो VSK एप पर 4 महीने की अटेंडेंस गैप, वेतन बिल और संकुल की डायरी से इस पूरे मामले की पुष्टि हो सकती है।
इस संबंध में जब CAC और संबंधित शिक्षकों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया / उनका आधिकारिक पक्ष आना शेष है। पक्ष आने पर खबर में अपडेट किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मामला संज्ञान में आने पर VSK अटेंडेंस रिपोर्ट और वेतन आहरण की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर शिक्षकों और CAC पर निलंबन तक की कार्रवाई का प्रावधान है।
फिलहाल इस मामले में जहाँ सच का पता लगाने RTI के आवेदन तैयार किया जा रहें है वहीं जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की तैयारी चल रही है।
किस विकास खण्ड में निजी स्कूलों की शिकायत का षड्यंत्र रच, जाँच करने का खेल खेला जा रहा है साथ ही लेन देन भी किया जा रहा है… खबर विस्तार से….





