बिलासपुर
30 सितंबर 2026 को संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन…रैली तैयारी एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का होगा सम्मान ।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 29 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि 2 अगस्त 2026 को संघ का आम सभा कलेक्ट्रेट परिसर सभागृह रायपुर में आयोजित किया गया था उक्त आमसभा में सर्वसम्मति से प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारी का पुनर्गठन संघ के नियमावली अनुसार किया गया। आमसभा में लिए गए निर्णय अनुसार दिनांक 30 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा जाना है ।

जिसकी तैयारी बैठक 30 अगस्त 2026 दिन रविवार समय 2:30 बजे स्थान कर्मचारी भवन कंपनी गार्डन के सामने बिलासपुर में आयोजित किया गया है बैठक के पश्चात नवनियुक्त जिले के प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारी का सम्मान किया जाएगा ।





