Uncategorizedबिलासपुर

महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों पर विशेष साधारण सभा का बड़ा फैसला। 30 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं रैली…30 सितंबर को संभागीय मुख्यालयों में हल्ला बोल…।


दिनांक 2 अगस्त 2026
विशेष साधारण सभा की बैठक में महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर 30 सितंबर 2026 को सभी संभागीय मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन का निर्णय

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा एवं महामंत्री श्री संतोष वर्मा ने बताया कि संघ का नियमावली में संशोधन होने के बाद संघ के द्वारा विशेष सभा की बैठक टाउन हॉल कलेक्टर परिसर रायपुर में आयोजित की गई जिसमें नियमावली के अनुसार सर्वसम्मति से 01 प्रांतीय अध्यक्ष 01वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष 10 प्रांतीय उपाध्यक्ष 01 वरिष्ठ महामंत्री 05 महामंत्री प्रदेश 01 प्रांतीय कोषाध्यक्ष 05 प्रदेश प्रवक्ता 10 प्रांतीय सचिव एवं 11 का कार्यकारिणी सदस्य के साथ 45 पदों पर मनोनीत किया गया


उक्त बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में कर्मचारी हित के तहत घोषणा की गई थी कि यदि हमारी सरकार बनती है तो कर्मचारी हित में महंगाई भत्ता को केंद्र के समान दिया जाएगा साथ ही एरियर्स राशि को उनके खाते में जमा किया जावेगा, अनियमित, संविदा दैनिक वेतन कर्मचारी को 100 दिन के अंदर समिति बनाकर कर्मचारी हित में निर्णय लिया जाना, शिक्षा कर्मियों का प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि गणना करने सहित विभिन्न मांगों को शामिल किया गया था लेकिन सरकार बनने के 2 वर्ष बाद भी अपने घोषणा पत्र को लागू नहीं किए जाने से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। प्रबंध कार्यकारिणी ने कहा कि 30 सितंबर 2026 तक कोई निर्णय नहीं लिए जाने पर संघ पूरे प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय में धरना प्रदर्शन एवं रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेगा।
आज के साधारण सभा की बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा बिलासपुर एवं रामचंद्र टांडी,अध्यक्ष रायपुर द्वारा किया गया
उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदेश समन्वयक जीआर चंद्रा,संतोष पांडेय, बाबा चौहान, डी.के.मिश्रा, आलोक जाधव, विजय लहरे, आनंद यादव, संतोष वर्मा , हिमाचल साहू, टार्जन गुप्ता, उमेश मुदलियार, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा, रामचंद्र टांडी, संजय चौहान, राधेलाल भारद्वाज,भानुप्रताप यादव, पीताम्बर पटेल, पूनम बघेल, मतीना बंजारे, आरती राय, सीमा वर्मा, गजेन्द्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष आईटीआई, गुमान सिंह साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आईटीआई विनोद साहू, संभागीय अध्यक्ष ओम त्रिपाठी, दुर्गेश साहू, प्रेम सोनी,जाहिद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी भारी संख्या में शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button