बिलासपुर

पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह 20 अप्रैल को…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगें गोविंद शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर/पचपेड़ी। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी में प्रेस क्लब का शपथ समारोह 20 अप्रैल 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रेस्ट हाउस पचपेड़ी, मेन रोड पचपेड़ी में संपन्न होगा। आयोजन प्रेस क्लब पचपेड़ी एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति) एवं राकेश परिहार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) करेंगे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब पचपेड़ी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में कृष्णमूर्ति बांधी (पूर्व मंत्री), चंद्रप्रकाश सूर्या (जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि), मधुलिका सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर) एवं लालचंद मोहले (एसडीओपी) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

प्रशासनिक अतिथियों में शिवकुमार कंवर (एसडीएम), नीलम पिस्दा (तहसीलदार), राज सिंह (टीआई) एवं जे आर भगत (सीईओ) सहित मस्तूरी, पचपेड़ी एवं मल्हार क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

आयोजकों रमेशचंद्र कैवर्त्य, रूपचंद राय एवं मिथलेश साहू ने सभी पत्रकार साथियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

प्रेस क्लब पचपेड़ी का पंजीयन क्रमांक 122202586208 है। क्लब का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना तथा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button