माटीपुत्र किसान की बिटिया नें परिवार सहित समाज और गाँव का नाम किया रौशन… बेटी के उपनिरीक्षक बनने पर गाँव में खुशी की लहर।

गांव के किसान की बेटी का उप निरीक्षक बनने पर खुशी
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। वैसे तो हर माता पिता को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता होती है वैसे ही चिंता श्रीमती रोहिणी सूरज चंद्रा ग्राम बरदुला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को अपने बच्चों को लेकर थी। इन्होंने जिनका मुख्य व्यवसाय खेती है जिनकी बड़ी बेटी श्रीमती कविता (दिव्या) चंद्रा का पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर वर्ष 2025 में चयन हुआ था उनके द्वारा 1 वर्ष के पुलिस प्रशिक्षण का अवधि पूर्ण होने के पश्चात दिनांक 30 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सभी को प्रशिक्षितो घोषित किया गया।
जीआर चंद्रा महासचिव चंद्रा विकास समिति बिलासपुर ने बताया कि कविता चंद्रा के पिता मूल रूप से मध्यम वर्ग के कृषक है तथा एक भाई दो बहनों में कविता चंद्रा सबसे बड़ी पुत्री है। उनके पिता कृषक होते हुए भी तीनों बच्चों को ग्रामीण शिक्षा के पश्चात बिलासपुर में किराए के मकान लेकर बच्चों को शिक्षित एवं नौकरी के लिए तैयारी करने हेतु लगातार पढ़ाई करा रहे थे, इसी बीच उप निरीक्षक का पद पुलिस विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया जिसमें कविता चंद्रा द्वारा प्रथम प्रयास में ही पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हो गया।
इसका पूरा श्रेय कविता द्वारा अपने माता-पिता पति एवं पूरे परिवार को दिया तथा सभी का आभार प्रदर्शन भी किया।

पुलिस प्रशिक्षण उपरांत कविता चंद्रा के गांव में प्रथम आगमन पर गांव के लोगों एवं परिवार के सदस्यों द्वारा खुशी का इजहार करते हुए उन्हें फूलों की माला और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित कर गांव और परिवार का गौरव बताया गया।

उक्त स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजन में प्रमुख रूप से होरीलाल,गणेश राम, देवेंद्र कुमार,प्रकाश, विकास,सूरज कुमार,शरद कुमार, विजय कुमार, राधेश्याम, घासिया राम, नावा गोटिया, रामनारायण, रमेश ,सौरभ कुमार, अंशु चंद्रा इसी प्रकार महिलाओं में रोहिणी,गंगा,रंभा,बहरतीन, उत्तरी, कल्याणी, डॉक्टर किरण, इंद्रिका,हेमलता, पुष्पा,अंबिका, कमलेश्वरी, अंजलि आदि बड़ी संख्या में शामिल थे।



