करगी रोड कोटा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम,”हनुमंत सेवा समिति” ने शुरू किया ध्वज और दीये का वितरण, हनुमान जन्मोत्सव की खुशियों में डूबा कोटा नगर…हनुमंत सेवा समिति ने घर-घर पहुंचाए ध्वज और दीये,मनाएं जन्मोत्सव और जलाएं दीये। देखें तस्वीरें!

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। करगी रोड कोटा में हनुमंत सेवा समिति द्वारा बल, बुद्धि और विद्या के देवता हनुमान जी के जन्मोत्सव मनाने लोगों के घर घर जाकर कर ध्वज और दिये का वितरण किया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने हनुमंत भक्त पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ जुटे हुए है।

करगीरोड कोटा – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हनुमंत सेवा समिति धूमधाम और उत्साह के साथ नगर के प्रत्येक घरों में व प्रतिष्ठानों में ध्वज और पांच दिये का वितरण श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ कर रही है।

2 अप्रैल गुरूवार को बल,बुद्धि और विद्या के देवता हनुमान जी का जन्मोत्सव दीप उत्सव की तरह धूमधाम से मनाने हनुमंत सेवा समिति इस पुनीत कार्य में पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ जुटी हुई है।

कोटा नगर में हर घर में उत्साह के माहौल के साथ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है इस पुनीत कार्य करने में स्थानीय लोगों का समिति को अच्छा समर्थन मिल रहा है लोग समिति की सराहना कर रहे। यह सेवा कार्य धार्मिक एकता और आस्था का प्रतीक माना जा रहा है।

हनुमंत सेवा समिति के सम्मानीय सदस्य संजय तुलस्यान और सूरज गुप्ता नें बताया कि हमारी समिति हनुमान जन्मोत्सव को दीप उत्सव की तरह मनानें का संकल्प लिया है व पूरे नगर में पांच दीये और ध्वज का वितरण घर घर जाकर किया जा रहा है सभी हनुमान भक्तों से आग्रह है कि 2 अप्रैल गुरूवार को शाम सात बजे घर पर या मंदिर में जाकर दीप अवश्य जलाएं घर और मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें हनुमान जी को चोला चढाएं फूल मलाओं से श्रृंगार करें चना गुड़ लड्डू फल का भोग लगाएं और इस पर्व को धूमधाम से मनाएं।

इस पुनीत कार्य में डा. छेदीलाल गुप्ता,विनोद गुप्ता,रामनारायण तिवारी,संजय तुलस्यान,प्रकाश दुबे,हेमंत शर्मा, ऋषि ठाकुर, सूरज गुप्ता, कुलदीप शर्मा,मनीष मुखर्जी,चैतेश सोलंकी,विवेक गुप्ता,रामनारायण नंदू याद, श्याम गुप्ता, शिशिर सोनी, गौरव आदित्य ,मोनल गुप्ता,कान्हा जयसवाल राघव गुप्ता संतोष श्रीवास शिवतराई, संजय सोनी, रामचंद्र गुप्ता, संतोष बरेठ, ईश्वर,विजय रजक सहित हनुमान भक्त इस पुनीत कार्य में लगे हुए है।



