बिलासपुर

तहसील अधिवक्ता संघ कोटा के नवीन कार्यकारिणी गठन में सुनील साहु अध्यक्ष

तहसील अधिवक्ता संघ कोटा के नवीन कार्यकारिणी गठन में सुनील साहु अध्यक्ष

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर/कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी का गठन कर राज्य विधिक परिषद को दी सूचना।

कोटा तहसील अंतर्गत अधिवक्ता संघ का नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें सुनील साहू को अध्यक्ष बनाया गया है तथा सचिव मनोज बघेल व उपाध्यक्ष अंजू लता सोनवानी, व उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुर्रे तथा कोषाध्यक्ष विजय पोतें तथा अन्य सदस्य गण बनाए गए हैं जिसकी सूचना राज्य विधिक परिषद को एवं कोटा व्यवहार न्यायालय को दी गई है नवीन पदाधिकारीयों को अधिवक्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा बधाई दी जा रही है अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इसके लिए न्याय, नैतिकता, और अधिवक्ताओं के कल्याण (विशेषकर युवा वकीलों) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रहेगी इसके अलावा, न्यायालय और बार के बीच सामंजस्य, अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान, और बार के बुनियादी ढांचे में सुधार की बात कही तथा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button