बिलासपुर

राजधानी में विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का हुँकार रैली और धरना प्रदर्शन…मुख्यमंत्री सहित विभागीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 249 द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2025 को भोजनावकाश में कार्यालय संचालक समाज कल्याण संचालनालय माना कैंप रायपुर में कर्मचारी/ अनियमित/ दैनिक वेतन भोगी/ कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को लेकर विभाग अध्यक्ष स्तर पर परामर्श दात्री समिति की बैठक आहूत किया जाना, अनुकंपा नियुक्त प्राप्त सहायक ग्रेड 3 पद के कर्मचारियो परीविक्षा अवधि समाप्त किया जाना, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर आदेश जारी किए जाने, लिपिक कर्मचारियों को समाज शिक्षा संगठक के पद पर पदोन्नति एवं विभागीय परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति, विभागाध्यक्ष कार्यालय एवं जिला स्तरीय कार्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति किए जाने, अनियमित/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वित्त निर्देश क्रमांक 31/2017 के तहत कर्मचारी भविष्य निधि एवं प्रकरण उपबंध अधिनियम 1952 के तहत सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने तथा श्रम सम्मान निधि, धमतरी सहित विभिन्न जिलों में नियम विरुद्ध लिपिक की भर्ती पदोन्नति एवं पद स्थापना की जांच राज्य स्तरीय समिति बनाकर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव तथा विभागीय सचिव महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन जोरदार नारेबाजी धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

उक्त धरना को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रमुख पदाधिकारी में प्रांत अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश समन्वयक जी आर चंद्रा, अधिकारी प्रांत अध्यक्ष नरेश वाढेर, प्रातिय महामंत्री हिमाचल साहू, संतोष कुमार वर्मा, प्रातिय कोषाध्यक्ष आलोक जाधव, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक क्रांति प्रवक्ता नारायण बाग,रायपुर जिला अध्यक्ष रामचंद्र टांडी, संजय झरवाडे, सुमित अग्रवाल,सुनील जारोलिया,सी एल दुबे, विमलचंद कुंडू, प्रतिभा सिंह, संतोषी यादव आदि के नेतृत्व में नारेबाजी कर सभा को संबोधित किया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

हुंकार रैली का साहिल मुदलियार, शुभम भट्ट, मनोज सोना, वंदना, कुमारी छतरी, सत्यकांत दुबे,शशिकांत सोनी, विजय श्रीवास, शेखर पांडे, राजीव कस्तूरे, रामकुमार यादव, अनिल सिंह चंदेल ज्योति पाल आरती ठाकुर, रूपेश गुप्ता, गौरव साहू ,ईश्वर चंद्रा, रोहित साहू, सुरेंद्र साहू,खुशी साहू, अश्वनी सोना, सागर, बुध विहार फातिमा, प्रियंका राजेंद्र अवस्थी, दिनेश खरसन, दीप नारायण, बंजारे ,नेहा सोनाली आदि ने नेतृत्व किया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

उक्त जानकारी पवन शर्मा,
प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button