बिलासपुर

प्रदेश शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ निर्वाचन में रितेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष तथा मृत्युंजय शर्मा प्रदेश महासचिव निर्वाचित।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर।प्रदेश शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ गठन का प्रदेश स्तरीय चुनाव बहुत ही गहमागहमी के बीच आखिरकार सफलता पूर्वक व्यापार विहार कॉलोनी, त्रिवेणी भवन,बिलासपुर में संपन्न हुआ। जिसमें पूरे प्रदेश के कोने कोने से व्यायाम शिक्षक पहुंचे हुए थे।

सबसे पहले 17 सदस्यीय वरिष्ठ लोगों का एक कार्यवाहक समिति बनाकर 5 सदस्यों को चुनाव अधिकारी बनाया गया, जिसमे मुख्य निर्वाचन अधिकारी जफर उल्लाह सिद्दीकी ,देवेंद्र मिश्रा सह निर्वाचन अधिकारी, मोहम्मद साहिबा सह निर्वाचन अधिकारी, कमल निकुंज सह निर्वाचन अधिकारी बनाकर एक निश्चित समय अवधि निर्धारित कर चुनाव संपन्न कराया।

चुनाव दो पैनलों के बीच बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा। जिसमें प्रतिबद्धता पैनल से अध्यक्ष पद के लिए रितेश सिंह बिलासपुर संभाग, प्रांतीय सचिव पद के लिए मृत्युंजय शर्मा दुर्ग संभाग, प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए प्रभाकर सिंह बस्तर संभाग, सनत कालेलकर प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए बिलासपुर संभाग, दिनेश वर्गीस प्रदेश सचिव के लिए दुर्ग संभाग ,और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु शिव चौधरी सरगुजा संभाग, तथा श्रीमती डोरिस वत्सला बस्तर संभाग वही दूसरे पैनल संकल्प पैनल से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आलोक मिश्रा रायपुर संभाग,प्रदेश सचिव राकेश प्रधान रायपुर संभाग ,प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश ओसवाल बस्तर संभाग, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ.ममता गुप्ता दुर्ग संभाग,प्रदेश सहसचिव बृजभूषण सिंह ठाकुर उर्फ बंटी रायपुर संभाग, प्रदेश कार्यकारी सदस्य के लिए राकेश बाटवे बिलासपुर संभाग, तथा विवेक कुमार पांडेय सरगुजा संभाग ने चुनावी प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।

बता दे कि प्रदेश संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से इस चुनाव में मतदाता पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्ष जिला सचिव और महिला प्रतिनिधि तथा पूर्व में मुख्य प्रदेश पदाधिकारियों ने अपना मत का प्रयोग किया।

जिसमें परिणाम प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए रितेश सिंह 21 मतों से , तथा प्रदेश सचिव मृत्युंजय शर्मा 32 मतों से, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह 21 मतों से ,प्रदेश कोषाध्यक्ष सनत कालेलकर 30 मतों से,प्रदेश सहसचिव दिनेश वर्गीस 13 मतों से , प्रदेश कार्यकारी सदस्य इसहाक तिर्की 9 मतो से तथा डोरिस वत्सला 23 मतों से निर्वाचित हुए।

सभी विजयी प्रत्याशियों ने प्रदेश भर से आए हुए मतदाता व्यायाम शिक्षको का आभार जताया है ।
उक्त जानकारी भोजराम मनहरे मीडिया प्रभारी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button