भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा आज मंथन सभा कक्ष में सीपीआर जागरूकता सप्ताह…कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर के द्वारा के आज मंथन सभा कक्ष कलेक्टोरेट परिसर में सीपीआर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवकुमार बनर्जी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्रीमती शुभा गरेवाल के द्वारा की गई कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक रेड क्रॉस ने सीपीआर जागरूकता सप्ताह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला कार्यक्रम को डॉ. शुभा गरेवाल सचिव रेडक्रॉस ने भी संबोधित किया तथा आपने सीपीआर की महत्ता के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड वय वंदन कार्ड बनाने हेतु सभी से निवेदन किया।
कार्यक्रम को उद्बोधित करते हुए श्री शिवकुमार बनर्जी ने कहा कि आज के समय में सीपीआर किस तरह से किया जाना है कब किया जाना है इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए सीपीआर किन परिस्थितियों में किया जाए उसके लक्षण क्या होंगे इस विषय पर विस्तार से संबोधित किया Financial में डॉक्टर रक्षित जोगी ने हार्ट अटैक एवं हार्ट अरेस्ट के विषय में लोगों को समझाया तथा यह जानकारी दी की हार्ट अरेस्ट के समय में ही सीपीआर की आवश्यकता होती है क्योंकि उस समय व्यक्ति होश में नहीं होता है
सीपीआर की जानकारी एवं उसका डेमो प्रदर्शन प्राथमिक चिकित्सा के मास्टर ट्रेनर श्रीमती अपराजिता मिश्रा कुमारी अन्नू पटेल एवं नौरीश जेहरा अली के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा स्वयं डेमो किया गया एवं डमी के साथ सीपीआर की पूरी प्रणाली को समझाया गया।
आज के कार्यक्रम में डॉ राजीव अवस्थी प्रबंध समिति सदस्य आदित्य पांडे प्रभारी अधिकारी सुशील राजपूत सहित लगभग 40 से अधिक लोगों ने सीपीआर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।





