बिलासपुर

जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई बिल्हा के विद्यार्थियों का संभागीय प्रतियोगिता में चयन

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। आज बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग तथा राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद् रायपुर की ओर आयोजित किया गया “जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रादर्श (माॉड़ल)की प्रदर्शनी, सेजस -मल्टीपरपस स्कूल दयालबंद बिलासपुर में आज दिनांक 11/10/2025 को आयोजित किया गया जो “विकसित और आत्मनिर्भर भारत”मुख्य विषय पर केंद्रित था।

जिसके अंतर्गत – सतत् कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन,हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मनोरंजन गणितीय मॉडल,जल संरक्षण व प्रबंधन और अन्य विधा की प्रस्तुति बिलासपुर के सभी विकास खण्ड के विघालयो के विघार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई की गौरी देवांगन व भामिनी यादव ने अंधे मोड़ पर सड़क दुघर्टना से बचने हेतु बेहतरीन चलित माडल प्रस्तुत किया,इसी प्रकार अंजलि भगत ने स्वास्थ्य और स्वच्छता पर प्रभावी माडल प्रस्तुत किया, इनके मार्गदर्शक व्याख्याता श्री विनय तिवारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई हैं।

आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री आनन्द तिवारी के
मुख्य आतिथ्य व प्राचार्य डॉ चंदना पाल की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम में श्री अरविंद चंदेल श्री विनय कुमार तिवारी श्री मनोज यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों के साथ उनके मार्गदर्क शिक्षक के रूप में श्री विनय कुमार तिवारी व्याख्याता रसायन विज्ञान बहतराई श्री मनोज यादव श्रीमती झरना यादव श्री यशवंत कुशवाहा श्री प्रवीण मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।

इस दौरान संस्था की प्राचार्य महोदया डॉ.चंदना पाल मैडम ने विज्ञान नाटिका, प्रश्नमंच, विज्ञान सेमिनार तथा विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम की घोषणा किया गया।

आज के कार्यक्रम का संचालन शरनजीत बग्गा व विजय सोम सर ने किया,अब संभागीय विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेला शासकीय शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर में दिनांक 29 व 30 अक्टूबर को आयोजित होगा। उपरोक्त जानकारी श्री विनय कुमार तिवारी व्याख्याता रसायन विज्ञान बहतराई द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button