Uncategorized

सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से रखा गया।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। दिनांक 04.08.2025 को संसद भवन, नई दिल्ली में डॉ. जितेंद्र सिंह जी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ की ओर से श्री एमपी सिंह के नेतृत्व में निम्नलिखित मांगों पर चर्चा की गई।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

मुख्य मांगें

1. 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन, तत्काल गठन की मांग।

2. पुरानी पेंशन योजना की बहाली एनपीएस और यूपीएस को समाप्त करना।
3. अनुकंपा नियुक्ति कोटा में वृद्धि 5% से बढ़ाकर एकमुश्त करना।

4. परिवर्तित पेंशन की बहाली 12 वर्षों के बाद बहाली।
5. अर्ध वेतन अवकाश का परिवर्तित अवकाश में बदलाव चिकित्सा प्रमाण पत्र के बिना 3 दिन तक।

अन्य मांगें

– इसरो में प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए कैडर समीक्षा।
– सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवाओं में विभागीय पदोन्नत कोटे में रिक्त पदों का स्थानांतरण।
– पदोन्नति के लिए निवास अवधि में कमी।
– सभी सीजीएचएस/सीएस(एमए) सूचीबद्ध अस्पतालों में क्रेडिट सुविधा।
– संयुक्त परामर्शदात्री समितियों की नियमित बैठक।

प्रतिनिधिमंडल

बैठक में अजय कुमार त्रिपाठी, मुकेश सिंह, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार पाल, रविंद्र कुमार मिश्रा आदि शामिल थे।

राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अखिल भारतीय महामंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने उपरोक्त जानकारी प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button