बिलासपुर

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की कोर कमेटी के सदस्यों की शहर में महत्वपूर्ण बैठक, आगामी नई कार्यकारिणी गठित करने बनाई रूपरेखा, श्री नामदेव फाउंडेशन एवं नामदेव समाज बिलासपुर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया अभिनंदन, विधायक अमर अग्रवाल से मिले ऑल इंडिया नामदेव फेडरेशन के पदाधिकारी।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की कोर ग्रुप के सदस्य आज शहर पहुंचे। बिलासपुर पहुंचने पर यहां नामदेव समाज के प्रबुद्ध जनों ने संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में उनका स्वागत स्वागत किया। कोर कमेटी के सदस्य अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एन जी पाथरकर,राष्ट्रीय महामंत्री एस एस टोनी फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजपाल रोहिल्ला, विदर्भ इकाई के पूर्व अध्यक्ष भास्कर राव टोमपे, फेडरेशन के मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एमएल नामदेव, हरियाणा कुरुक्षेत्र के बलवंत सिंह खोरपा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव महादेव खटावकर पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रवीण खोडे ,और सदस्य पांडुरंग दाभोडे का आज संत नामदेव भवन नूतन चौक में स्वागत किया गया।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

संत शिरोमणि नामदेव महाराज की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम काशुभारंभ हुआ। शहर विधायक अमर अग्रवाल ने ऑल इंडिया फेडरेशन के पदाधिकारियो को सम्मानित भी किया। एवं समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा महासचिव से राष्ट्रीय स्तर पर समाज के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा भी की।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

बिलासपुर नामदेव समाज एवं श्री नामदेव फाउंडेशन के शिव शंकर लाल वर्मा, कमल वर्मा, एनपी नामदेव, शिवकुमार वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव, संतोष नामदेव ,उमेश नामदेव, राजेश्वर नामदेव, ,चंद्रशेखर नामदेव, हेमंत नामदेव, राजकुमार चौधरी,अटल बिहारी नामदेव,अखिलेश नामदेव,एच एस नामदेव, प्रवेश वर्मा,अजय नामदेव, कैलाश वर्मा, राकेश वर्मा ,अनिल वर्मा गणेश नामदेव ,अखिल वर्मा, बिहारी लाल आर्य, सुभाष नामदेव,मुकेश नामदेव, राजेंद्र नामदेव, युकेश नामदेव, अभिजीत वर्मा ने कोर ग्रुप के सदस्यों का श्रीफल साल व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। आज काफी संख्या में महिलाओं ने भी ने भी समाज की बैठक में अपनी भागीदारी निभाई। महिला बिन में रानू नामदेव,श्रीमती सुषमा नामदेव, श्रीमती सुधा नामदेव, श्रीमती साधना नामदेव, कीर्ति वर्मा, अलका वर्मा ,सीमा नामदेव, भारती नामदेव, पार्वती नामदेव, पूनम वर्मा, आदि ने पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए देश के विभिन्न राज्यों से आए समाज के पदाधिकारी का सम्मान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल भी है। यहां शिवरीनारायण में भगवान राम ने माता शबरी के झूठे बेर खाए थे। ज्वाला प्रसाद नामदेव ने बताया कि बिलासपुर में संत नामदेव भवन का निर्माण विधायक अमर अग्रवाल की पहल पर हुआ। और बिलासपुर में संत नामदेव के नाम से वार्ड भी है। बिलासपुर में समाज के द्वारा जनहित में किए गए जब कार्यों की जानकारी भी दी।

सम्मान समारोह में अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा एनजी पाथरकर ने समाज को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर नामदेव समाज तथा फेडरेशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि आज पूरे देश में नामदेव समाज की 15 करोड़ से अधिक सदस्य हैं।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री एस एस टोनी ने ने बताया कि ऑल इंडिया नामदेव फेडरेशन के कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज बिलासपुर मे हुई। जिसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों से सदस्य बैठक में शामिल हुए। 21 एवं 22 दिसंबर को अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर नामदेव समाज के विकास एवं उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य समिति की एक गठन किया जाना है जिसे लेकर आज सदस्यों ने आगामी नई कार्यकारिणी के गठन एवं आगामी चुनाव के लिए रूपरेखा बनाई। श्री टोनी ने बताया कि अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के द्वारा पूरे देश में प्रदेश में फेडरेशन का गठन किया गया और यह फेडरेशन पिछले कई वर्षों से संचालित हो रही है और फेडरेशन का 20 राज्यों में विस्तार किया गया है। और कई राज्य इसमें जुड़े हैं। । आने वाले समय में और भी राज्यों में गठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर भी फेडरेशन का गठन किया गया है। आने वाले समय में इसका व्यापक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन जल्दी किया जाएगा। श्री नामदेव फाउंडेशन एवं नामदेव समाज के पदाधिकारी ने पुष्प कुछ श्रीफल साल एवं स्मृति चिन्ह से कोर कमेटी के सदस्यों का अभिनंदन किया।

समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सम्मानित

फेडरेशन के सदस्यों ने सदस्यों ने आज पूर्व मंत्री तथा शहर विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात की अमर अग्रवाल ने सभी सदस्यों का सम्मान भी किया और इसके पूर्व फेडरेशन के सभी सदस्य महामाया देवी रतनपुर में पूजा अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद लिया तत्पश्चात में भगवान राम की नगरी शिवरीनारायण पहुंचे और यहां पर लक्ष्मेश्वर मंदिर तथा पूजा अर्चना कर भगवान राम की आराधना की। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आज के सम्मान समारोह के कार्यक्रम का संचालन एनपी नामदेव ने किया। आभार प्रदर्शन अखिलेश नामदेव अन्ना के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नामदेव फाउंडेशन व समाज के प्रमुख शिवशंकर वर्मा,अखिल वर्मा, गणेश नामदेव एवं अनिल वर्मा का का फेडरेशन के पदाधिकारियों ने श्रीफल शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button