Uncategorizedबिलासपुर

घर घुस लूट ली सोने की चैन…वारदात बाद पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी।

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में घर घुस कर एक महिला के गले की चैन लूट की वारदात नें कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की नजर में यह एक गंभीर प्रकृति का अपराध माना जाता है और उसके लिए महत्वपूर्ण और चुनौती वाला अपराध है। क्यों अपराधी अपराध के तरीके बदल रहें हैं। ऐसा लगता है कि बिलासपुर में अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं अपराधी और ऐसी घटनाओं के बाद ऐसा लगता है कि बिलासपुर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है।

लूट के अपराधी पहले तो राह चलती महिलाओं के गले से चेन,हाथ से पर्स लूट कर भाग जाते थे लेकिन अब इन अपराधियों नें घरों में घुसकर भी बेखौफ वारदात को अंजाम देने का काम रहे हैं। इसका मतलब पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

ऐसी ही एक घटना रविवार की रात सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका आवास पारा में देर शाम घटित हुई, जहां रहने वाली महिला रामबाई वर्मा अपने घर पर थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था। रात करीब 8:45 बजे लाल रंग का टीशर्ट ,कैपरी और चेहरे पर हरे रंग का गमछा लपेटा एक अज्ञात व्यक्ति अचानक घर में घुसा और महिला का गला दबाकर उसके गले में मौजूद डेढ़ तोले सोने की चेन लूटकर पलक झपकते फरार हो गया। लूट ली गई चेन की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के बाद में महिला के पुत्र मौके पर पहुंचे और सरकंडा पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

बहरहाल वारदात के बाद लोगों के मन में भय व्याप्त है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस उस अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है आरोपी पुलिस की गिरफ्त में कब तक होगा ये कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन पुलिस अपना काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button