बिलासपुर

“मंच पर गूंजी लोक संस्कृति”, बिलासपुर में बच्चों ने जीता सबका दिल।

अभिनय और लोक नृत्य में बच्चों ने दिखाया टैलेंट, सक्ती और बिलासपुर बने विजेता

राष्ट्रीय जनसंख्या प्रायोजना: संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 8 जिलों के बच्चों ने मारी बाजी

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। 28 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय जनसंख्या प्रायोजना के अंतर्गत एनसीईआरटी, नई दिल्ली और एससीईआरटी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बिलासपुर में संभाग स्तरीय अभिनयात्मक गतिविधि एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिनय कौशल और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है। साथ ही इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक चेतना विकसित करना है।

इसमें बिलासपुर संभाग के 8 जिलों – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बिलासपुर से जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बिलासपुर अश्वनी कुमार भारद्वाज थे। बाल अतिथि के रूप में कोरबा की आँचल चौहान और मुंगेली की शिवानी यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी, सहायक संचालक सतीश पाटिल, जे.के. शास्त्री, प्रकाश तिवारी सहित सभी जिलों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

प्रतियोगिता में लोक नृत्य में प्रथम स्थान सक्ती जिले की अंशिका केंवट एवं साथी को मिला, वहीं अभिनयात्मक गतिविधि (रोल प्ले) में प्रथम स्थान बिलासपुर जिले की पावनी महंत एवं साथी ने हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा तिवारी और शाश्वत तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button