“एक पेड़ मां के नाम” : एसपी राजेश अग्रवाल ने मां उर्मिला बाई के नाम किया वृक्षारोपण,सत्यनारायण बाबा के जन्मदिन पर पर्यावरण को समर्पित पहल, मां के नाम लगा पौधा।

“एक पेड़ मां के नाम” : एसपी राजेश अग्रवाल ने मां उर्मिला बाई के नाम किया वृक्षारोपण
सत्यनारायण बाबा के जन्मदिन पर पर्यावरण को समर्पित पहल, मां के नाम लगा पौधा

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर । श्री श्री 1008 सत्यनारायण बाबाजी रायगढ़ के जन्मदिन के शुभ अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राजेश अग्रवाल IPS ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमती उर्मिला बाई अग्रवाल के नाम पर दानवीर भामाशाह भवन परिसर, चकरभाठा बोदरी में पौधा रोपित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति के सम्मान को बढ़ावा देना था। बाबा के जन्मदिन को हरित दिवस के रूप में मनाते हुए उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे भी अपने माता-पिता के नाम पर पौधारोपण करेंगे।

वृक्षारोपण के दौरान, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बाबा के अनुयायियों ने भी सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” सिर्फ अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर है।

कार्यक्रम में पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश साहू समाज के रवि साहू ने अपने समाज के पर्यावरण प्रेमियों के साथ दिया।





