बिलासपुर

एक करोड़ रुपये की स्वस्फूर्त राशि संग्रहित करनें वाली “त्रिनेत्र सेवा समिति” की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…जनजागरूकता, सहभागिता और सहयोग बढ़ाने पर जोर।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 17 अप्रैल 2026/त्रिनेत्र सेवा समिति को शहरवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और अब तक एक करोड़ रुपये की स्वस्फूर्त राशि नागरिकों द्वारा जमा की जा चुकी है। इसी क्रम में समिति की बैठक इंटीग्रेटेड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर, तारबाहर चौक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने की। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, प्रवीण झा, डॉ. देवेन्द्र सिंह, सतीश कुमार शाह,नवदीप अरोरा,सुरेन्द्र गुम्बर,प्रमोद केडिया,सिद्धार्थ भट्टाचार्य, आशीष केडिया, मनीष अग्रवाल, मनीष सखूजा, प्रकाश सोंथालिया, जवाहर सराफ, मनीष जैन, राजकुमार केडिया, प्रवीण भार्गव, नवदीप सिंह छाबड़ा, राजीव कुमार छुरा, रामगोपाल करियारे, वाय श्रीनिवास एवं सौरभ सक्सेना उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में वाय श्रीनिवास एवं राजीव कुमार छुरा द्वारा त्रिनेत्र परियोजना पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिया गया। विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि तकनीकी समिति की अगली बैठक 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों एवं अडानी गैस के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। त्रिनेत्र के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए एक प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया गया है, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाएगी। इस समिति की जिम्मेदारी मनीष अग्रवाल को दी गई है, जिसमें प्रवीण भार्गव, आशीष केडिया, प्रकाश सोंथालिया एवं शंकर राव को सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार त्रिनेत्र संचालन समिति से अन्य व्यावसायिक संगठनों को जोड़ने एवं उनका सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से सुनील सोंथालिया की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से समन्वय स्थापित करेगी। गणमान्य नागरिकों एवं व्यावसायिक संगठनों से सहयोग प्राप्त करने के लिए एक अन्य समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता प्रवीण झा को सौंपी गई है एवं उनके सहयोग के लिए सुरेन्द्र गुम्बर, प्रमोद केडिया, सतीश शाह, विनोद मेघानी, परमजीत सिंह सलूजा, केतन सुतारिया, विनोद जैन, प्रमोद जैन एवं कमल सोनी को शामिल किया गया है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने त्रिनेत्र अभियान को जनआंदोलन का रूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button