बिलासपुर

एसीबी का छापा… रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल प्रकाश जायसवाल…बिलासपुर ACB की जांजगीर जिले में बड़ी ट्रैप कार्यवाही।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा जांजगीर जिले में एक बड़ी ट्रैप कार्यवाही की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ नगर पंचायत का लेखापाल प्रकाश जायसवाल 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है आगे की कार्यवाही जारी है। चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 20.03.26 को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा जांजगीर जिले में नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब द्वारा
एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके फर्म के द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से संबंधित कार्य और मरम्मत का कार्य किया गया था जिसकी बिल राशि करीब 2,03,000 रुपए का चेक जारी कराने के एवज में 16,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है और वह 6000 रुपए उसे दे चुका है तथा 10000 रुपए की और माँग की जा रही है जो वह उसे उक्त कार्य के लिए 10000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।

शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव पर आरोपी द्वारा 10000 रुपए की जगह 8000 रुपए लेने हेतु सहमति दी गई, जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई।

आज दिनांक 20.03.26 को प्रार्थी को संबंधित को रिश्वत रकम देने भेजे जाने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम अपने हाथ में लेकर अपनी कार में रखे जाने पर आसपास फैली एसीबी टीम द्वारा उसे ग्राम सेमरा के पास शाह क्रशर के पास पकड़ लिया गया। रिश्वत में ली गई राशि 8000 रुपए को आरोपी से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई।

एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button