बिलासपुर

राज्य में सिम्स को सर्वश्रेष्ठ जन औषधि केंद्र का मिला पुरुस्कार…कलेक्टर बिलासपुर नें किया सम्मानित।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा आज जन औषधि केंद्र सिम्स में प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर उपस्थित थे।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि वर्ष 2024-25 में जन औषधि केंद्र सिम्स को राज्य में सर्वश्रेष्ठ जन औषधि केंद्र घोषित किया गया है इस अवसर पर प्रबंधक आशीष गोविंद मिश्रा एवं श्रीमती अंजू राजपूत को कलेक्टर के द्वारा सम्मानित भी किया गया। इसके पूर्व 2022-23 में भी जन औषधि केंद्र सिम्स को सबसे अच्छा जन औषधि घोषित किया गया था।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

कार्यक्रम के प्रारंभ में सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक बिलासपुर ने स्वागत उद्‌बोधन प्रस्तुत किया तथा जन औषधि के संचालन की जानकारी प्रदाय की। सक्सेना ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 52 लाख 13 हजार रुपए की दवाइयां विक्रय की गई। जिनका ब्रांडेड मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपए से अधिक का अनुमानित है। साथ ही आपने जानकारी दी कि इस इकाई से लगभग 30 हजार से अधिक लोगों ने जन औषधि केंद्र की दवाइयां का उपयोग किया।

तत्पश्चात रायपुर से अनिष चत्तलवाड़ ने राज्य में संचालित जन औषधियां केंद्रों के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि जन औषधि केंद्र सिम्स में बेहतर कार्य कर रही है दो बार इसे राज्य में सर्वश्रेष्ठ जन औषधि के रूप में पुरस्कृत किया गया है।

आपने कलेक्टर के निर्देश पर यह भी कहा कि जो दवाइयां जन औषधि केंद्र में अभी उपलब्ध नहीं हो पा रही है उनको भी उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम को सुरेंद्र गुम्बर सदस्य प्रबंध समिति ने भी संबोधित किया आपने अपनी शुभकामनाएं एवं विजेताओं को बधाई दी तथा एक पूर्ण कालिक कर्मचारी रखने का सुझाव दिया जो की जन औषधि केंद्रों को आब्जर्व करेगा।

मुख्य अतिथि की आसंदि से उद्‌बोधित करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी एवं जो दवाइयां जन औषधि केंद्र में अभी नहीं उपलब्ध हो पा रही है, उन्हें यथाशीघ्र मंगाने पर जोर दिया तथा साथ ही आपने कहा कि इसका व्यापक प्रचार प्रसार हर स्तर पर किया जाये और विभिन्न स्थानों पर ब्रांडेड मेडिसिंस के साथ डेमो प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाये।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शुभा गरेवाल सचिव रेडक्रॉस ने आभार व्यक्त किया।

आज के कार्यक्रम में डॉक्टर एम ए जीवानी नोडल अधिकारी रेड क्रॉस, डॉ. लखन सिंह एम एस सिम्स, डॉ बी एल गोयल अध्यक्ष रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य अरुण चौहान डॉ राजीव अवस्थी श्रीकांत सहारे उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. सौरभ शर्मा, संजय मिश्रा, लक्ष्मी नारायण निश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत मोहन वैष्णव,धरम साहू श्रीमती गीतेश्वरी चंद्रा कु ममता एवं कु, नेहा कु. अन्नु पटेल सहित रेडक्रॉस के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य पाण्डेय द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button