बिलासपुर

मिशन 90+ उन्मुखीकरण कार्यशाला रसायन विज्ञान सम्पन्न आयोजन।

मिशन 90+ उन्मुखीकरण कार्यशाला रसायन विज्ञान सम्पन्न आयोजन।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। आज दिनांक 15/10/25 को सेजेस लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रसायन विज्ञान उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र पाल सिंह चावला, अध्यक्ष श्री संदीप चोपड़े व संयोजक श्री जितेन्द्र खोबरागड़े के द्वारा माॅं सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, उसके बाद अतिथिगण द्वारा रसायन विज्ञान में मिशन 90+ के लक्ष्य को हासिल करने हेतु कुछ मोटिवेशनल बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया।

रसायन विज्ञान की टीम द्वारा बोर्ड परीक्षा बारहवीं के पाठ्यक्रम, ब्लू प्रिंट, अंक विभाजन, प्रश्नपत्र, इकाई टेस्ट प्रायोगिक परीक्षा आदि बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी के साहू,आर जी साहू, विनय कुमार तिवारी हा से स्कूल बहतराई,अजय सिंह हा से स्कूल लखराम अर्जुन पांडेय, चन्द्रकान्त तिवारी,जय जय शंकर तिवारी,सुमन राय, सुशीला मौर्य, दिलीप साहू, सूर्यकांत सुमन, राजीवरत्न पाण्डेय,बेनीराम कौशिक , कंचन शर्मा,किरण कुम्भज आरती कश्यप आदि सहित बिलासपुर जिले के सभी ब्लाकों से सैकड़ों की संख्या में रसायन विज्ञान के व्याख्याता उपस्थित रहे।

सभी व्याख्याताओं ने मिशन 90+के लक्ष्य के मुताबिक वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ में अग्रणी पंक्ति में परिणाम लाने का संकल्प लिया
इस आशय की जानकारी श्री विनय तिवारी व्याख्याता रसायन विज्ञान बहतराई ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button