राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की टीम बनी चैंपियन।

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की टीम बनी चैंपियन

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सालेय एक क्रीडा प्रतियोगिता जो दिनांक 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक कोरबा में आयोजित हो रही है प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालक बालिका हॉकी ,17 वर्ष क्रिकेट बालक बालिका क्रिकेट वालीबाल एवं तैराकी के प्रतियोगिताएं संपन्न हो रही हैं हॉकी में बिलासपुर संभाग की बालक एवं बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में प्रतियोगिता की विजेता होने का गौरव हासिल किया एवं बालिका वर्ग में टीम उपविजेता रही।
बिलासपुर में अब से प्रथम मैच में कोरबा को 2–1 से हराया दूसरे मैच में बस्तर को 4–2 से हराया बिलासपुर व दुर्ग के बीच खेला गया में दो –दो की बराबरी पर रहा बिलासपुर संभाग की टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में सरगुजा को 2–1 से हराकर खिताब जीता।
बिलासपुर की टीम मैनपुरी प्रदर्शन में बेहद आक्रामक और शानदार खेल का का प्रदर्शन किया बिलासपुर संभाग की टीम में सेजेस लिंगीयाडीह विद्यालय से चार खिलाड़ियों प्रकाश साहू, वेदांत मानिकपुरी ,श्रीकांत केवट, अमन ठाकुर शामिल थे।
टीम के कोच धनीराम यादव एवं मैनेजर राकेश गढ़वाल बिलासपुर संभाग की टीम के जीत पर संभागीय शिक्षा अधिकारी आर.पी आदित्य संभागीय क्रीड़ा अधिकारी श्री घनश्याम गर्ग सेजेस लिङ्गियाडीह विद्यालय के प्राचार्य डॉ एम .के मिश्रा हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपेई छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव डॉ.मनीष श्रीवास्तव डॉ सुरेश शुक्ला कलेश्वर कश्यप प्रदीप यादव हॉकी बिलासपुर के सचिव रवि पारीक NIS हॉकी कोच अमिताभ मानिकपुरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।





