बिलासपुर

जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का निर्वाचन…संकल्प पैनल की शानदार एकतरफा जीत…अध्यक्ष बने धनीराम,सचिव राकेश।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। जिला शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के निर्वाचन में संकल्प पैनल की शानदार जीत अध्यक्ष निर्वाचित हुए धनीराम यादव सचिव राकेश बाटवे कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार महिला प्रतिनिधि श्रीमती लीना शर्मा निर्वाचित हुई।

आज लाला लाजपत राय स्कूल में हुए निर्वाचन में 4 पदों के लिए निर्वाचन हुआ अध्यक्ष सचिव .कोषाध्यक्ष और महिला प्रतिनिधि चुनाव में संकल्प पैनल और आशीर्वाद पैनल के कुल 8 उम्मीदवार ने भाग लिया अध्यक्ष पद के लिए धनीराम यादव 64 मत और आशीर्वाद पैनल से अमित मिश्रा को 26 मत मिले सचिव पद के लिए संकल्प पैनल के राकेश बाटवे को 67 वोट मिले एवं कृष्णा पटेल को 23 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद के लिए संकल्प पैनल के प्रमोद देवर को 68 मत एवं कंचन आनंद को 22 मत मिले संकल्प पैनल से महिला प्रतिनिधि के लिए श्रीमती लीना शर्मा को 68 मत एवं श्रीमती सुनीता चंद्रवंशी को 22 मत मिले और इस प्रकार संकल्प पैनल के सभी उम्मीदवारों ने एक तरफा जीत दर्ज की 106 मतदाताओं में से 91 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव संपन्न कराने में छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ से रितेश सिंह प्रदीप पांडे जयप्रकाश मानिकपुरी देव रुद्राकार पर्यवेक्षक के रूप में चुनाव को निर्वैरवाद रूप से संपन्न कराया जिला शारीरिक शिक्षा संघ के पूर्व पदाधिकारी एवं सभी वरिष्ठ व्यायाम शिक्षकों एवं मातृ शक्तियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयाे को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का निर्वाचन 2025 का आयोजन भी बिलासपुर में 16 अक्टूबर को होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button