लिटिल मिलेनियम स्कूल का वार्षिक महोत्सव संम्पन्न…मासूम बच्चों के रोलप्ले नें दर्शकों का मन मोह लिया।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। लिटिल मिलेनियम बिलासपुर के वार्षिक महोत्सव का रंगारंग आयोजन 4 फरवरी 2023 को लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती दीपमाला कश्यप ASP बिलासपुर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।
उनकी गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम में चार चांद लग गए। लिटिल मिलेनियम का यह वार्षिक उत्सव बच्चों में होने वाली इमोशंस पर केंद्रित कर मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई मासूम बच्चों द्वारा सभी इमोशंस की बहुत ही सादगी के साथ छोटे-छोटे रोलप्ले तथा नृत्य के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया गया जिसे देखकर उनके दिलों में एक अलग जगह बनाई।
कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 देश के विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मां बच्चे के नृत्य ने सभी मन मोह लिया। अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम की बहुत सराहना की गई।
स्कूल निदेशक के द्वारा धन्यवाद भाषण कर कार्यक्रम को विराम दिया गया।