बिलासपुर

“अपराधियों में हो पुलिस का भय एवम् आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना ” – डांगी

“अपराधियों में हो पुलिस का भय एवम आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना ” डांगी

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

आज सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के आईजी रतन लाल डांगी ने अम्बिकापुर आईजी कार्यालय में पुलिस अधीक्षकों की मीटिंग लेकर जिले में अपराध एवम् कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया की जिलों में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करे। रात्रि गश्त बढ़ाने,चौक चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने को कहा।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

आम लोगों में सुरक्षा की भावना,गुंडा गर्दी करने वालों एवम् समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ कानून का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कारवाही करने का निर्देश दिया।

धोखाधड़ी के मामले चाहे साइबर क्राइम हो,नौकरी के नाम से हो, जमीन संबंधित हो तुरंत कारवाही करने का निर्देश भी दिया।

पुलिस अधीक्षकों से जिले में लंबित अपराधों, शिकायत का निराकरण शीघ्र करने की हिदायत दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा की सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में गावों का भ्रमण करें।

थानों में साफ सफाई, रिकॉर्ड अद्यतन,
जप्त माल का रख रखाव ठीक ठाक व्यवस्थित करने का आदेश भी दिया गया।

गंभीर प्रकरणों की जांच थाना प्रभारी द्वारा करने,विवेचकों के मध्य समान कार्य वितरण करने, नियमित परेड आयोजित करने, आपराधिक प्रकरणों कि नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए.

मीटिंग में संतोष सिंह एस पी कोरिया, भावना गुप्ता एस पी सूरजपुर , रामकृष्ण साहू एस पी बलरामपुर एवम् विजय अग्रवाल एस पी जशपुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button