बिलासपुर कंपनी गार्डन के सामने तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की प्रेस वार्ता आज, 2% DA की उठेगी मांग…

बिलासपुर: कंपनी गार्डन में तृतीय वर्ग कर्मचारियों की प्रेस वार्ता, महंगाई भत्ते की मांग प्रमुख
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की प्रेस वार्ता आज बिलासपुर में, 2% DA की मांग उठेगी
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा राज्य के लिपिक कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर आज प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में होने वाली इस प्रेस वार्ता में सरकार से लिपिक वर्ग की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 26 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

प्रेस वार्ता का आयोजन दिनांक 2 नवंबर 2026 को अपराह्न 1:00 बजे, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, कंपनी गार्डन के सामने गली, बिलासपुर (छ.ग.) में रखा गया है।
जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने सभी पत्रकारों से सादर उपस्थित होने का आग्रह किया है।





