बिलासपुर

चंद्रा भवन में धूमधाम से मनाया गया हरेली मिलन,सावन सुंदरी का ताज श्रीमती बिमला चंद्रा के सिर, रविकांत चंद्रा बने सावन किंग ।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg



चंद्रा भवन बिलासपुर में महिला समिति द्वारा आयोजित हरेली मिलन एवं सावन सुंदरी कार्यक्रम में प्रथम श्रीमती बिमला चंद्रा एवं सावन किंग में रविकांत चंद्रा के सिर सजा ताज

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। बिलासपुर -दिनांक 16 अगस्त 2026 को चंद्रा भवन त्रिवेणी नगर बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के पहले तिहार हरेली, जिसमें किसान अपना कृषि औजार सामग्री के साथ नंदी वैल के पूजा करके मां धरती से अच्छा उपज के लिए प्रार्थना करते हुए महिलाओं ने शुभारंभ कर विभिन्न आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती लखेश्वरी एवं हेमा चंद्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरेली मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ सावन सुंदरी एवं सावन किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा हरेली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर सावन सुंदरी में भाग लेने वाले महिलाओं के लिए हरे रंग की साड़ी, बिंदी, चूड़ी, नेल, पेंट, गले, कान का श्रृंगार एवं मेहंदी के साथ आलता सहित आठ प्रकार का पहनावा सम्मिलित किया गया था तथा चयन के लिए दो राउंड रखे गए थे प्रथम राउंड में म्यूजिकल तथा दूसरे राउंड में नींबू चम्मच दौड़ रखा गया। जिसमें लगभग 35 महिला सदस्यों ने भाग लिया 35 महिलाओं को कार्यक्रम में पीछे छोड़ते हुए श्रीमती विमल चंद्रा एवं सावन किंग में रविकांत चंद्रा का ताज सजा, समाज के सभी लोगों ने उन्हें बधाई देकर फूल मालाओं से सुशोभित किया

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

उक्त कार्यक्रम में महिला समिति से लखेश्वरी ,हेमा ,गंगा ,रोशनी, प्रीति, अर्चना, उषा, मीना,वीणा, सुनीता पूर्णिमा लक्ष्मी सुनीता तथा समिति के अध्यक्ष श्याम लाल चंद्रा,कन्हैया, गणेश, राधे, माधव, कंचन, गनपत, गोपी, भुनेश्वर, राजेंद्र, ओमकार, जीवन प्रकाश आदि भारी संख्या में समाज की वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लखेश्वरी, हेमा, रोशनी, प्रीति, पूर्णिमा, लक्ष्मी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती रोशनी चंद्रा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button